झांसी। संभागीय परिवहन विभाग ‘हेलमेट नहीं तो तेल नहीं’ अभियान जिला आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर चलाएगा। जिसके लिए डीएम के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने हेलमेट नहीं तो तेल नहीं अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
चूंकि पेट्रोल व डीजल पंपों का सुचारु संचालन जिला आपूर्ति कार्यालय के निर्देशन में होता है, इसलिए संभागीय परिवहन विभाग को डीएम की तरफ से निर्देश जारी होने का इंतजार है। एआरटीओ डाॅ. सुजीत कुमार का कहना है कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पंपों के खिलाफ जिला आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं वाहनों में नंबर प्लेट की जगह पद लिखने वाले वाहनों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। एआरटीओ डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए सोमवार से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ