फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क दुर्घटना में घायल कारोबारी और बुजुर्ग ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दो दिन पहले हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कारोबारी और बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों अलग-अलग बाइकों पर सवार थे और ट्रक की टक्कर से घायल हो गए थे। जबकि, इस दुर्घटना में घायल चार अन्य लोगों का इलाज जारी है।
गल्ला मंडी रोड लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी सुमित गुप्ता (26) बड़ागांव गेट बाहर स्थित हार्डवेयर की दुकान के संचालक थे। सुमित के बड़े भाई सूरज गुप्ता ने बताया कि सोमवार को छोटा भाई भोजला मंडी में स्थिति एक आढ़ती की दुकान के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। वह बाइक से वापस आ रहा था, जबकि साथ चल रही दूसरी बाइक पर पड़ोसी रामकिशोर गुप्ता (70) और पवन गुप्ता सवार थे। ग्वालियर-कानपुर बाईपास पर दोनों बाइकों में गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना में तीनों घायल हो गए थे। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुमित और रामकिशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक सुमित गुप्ता की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसके पिता रमेश चंद गुप्ता पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं। दो भाइयों में सुमित छोटा था। उसका बड़ा भाई सूरज गुप्ता अहमदाबाद में प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं, मृतक रामकिशोर के दो बेटे हैं। घटना के बाद से दोनों मृतकों के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

000000000
चार घायलों का इलाज है जारी
घटना के वक्त एक जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर गलत दिशा में चला गया था। इसी दरम्यान ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गए थे। बाइकों में टक्कर मारने के बाद ट्रक असंतुलित हो गया था और उसका आगे का हिस्सा ब्रिज पर लटक गया था। ट्रक में सवार तीन लोग ब्रिज से लगभग तीस फुट की ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया था। दुर्घटना में घायल चार अन्य घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें