फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर 62 किसानों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
पराली को लेकर हुई बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : MOTH
विज्ञापन
पराली जलाने पर 62 किसानों पर रिपोर्ट और 51 को नोटिस जारी
विज्ञापन

मोंठ (झांसी)। मोंठ तहसील क्षेत्र में पराली जलाने के आरोप में तीन दिनों में 62 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और 51 किसानों को नोटिस जारी किए गए । मोंठ थाने में 33, शाहजहांपुर थाने में 23 तथा समथर थाने में छह मुकदमे दर्ज किए गए। तहसीलदार लालकृष्ण ने बताया कि सोमवार को 16 अन्य मामले संज्ञान में लाए गए हैं। इन मामलों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद अगर प्रकरण सही पाए गए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
रविवार को एडीएम प्रशासन झाँसी बी प्रसाद ने तहसील के नवीन सभागार में मोंठ, मऊरानीपुर, गरौठा टहरौली के उप जिलाधिकारियों, जिला कृषि अधिकारी के साथ मोंठ तहसील में बैठक की। अधिकारियों ने पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती करने को कहा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि 12 को 22, 13 को 19 तथा 14 नवंबर को 30 स्थानों पर पराली के मामले सेटेलाइट ने पकड़े हैं। सर्वोच्च न्यायालय और शासन की रोक के बाद भी किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गत दिनों में ग्राम भरोसा, परहगना, बकुंवा बुजुर्ग, अमरगढ़, अटरिया, लावन, सेमरी पथर्रा ,गडूका आदि ग्रामों में पराली जलाने की सेटेलाइट द्वारा जानकारी दी गई। एडीएम ने ग्रामीण स्तर पर तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में ग्राम प्रधानों तथा किसान यूनियन के पदाधिकारियों को पराली न जलाने के बारे में नसीहत दी गई। किसानों से नियमित संवाद करने के लिए कहा गया। एडीएम ने सेटेलाइट के माध्यम से दी गई जानकारी पर तहसील क्षेत्र के बिभिन्न थानों में मोंठ, समथर और शाहजहांपुर में 20 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए । इसके अलावा चार दर्जन से अधिक किसानों को नोटिस दिए । बैठक में एसडीएम मोंठ अतुल कुमार, एसडीएम मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम गरौठा धीरेंद प्रताप सिंह, एसडीएम टहरौली शशिभूषण , जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी के अलावा राजस्व निरीक्षक , लेखपाल, ग्राम प्रधान तथा किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन तहसीलदार मोंठ डॉ. लालकृष्ण ने किया।
विज्ञापन

पहले नंबर पर आया जिला
सैटिलाइट से पराली जलाने वाले किसानों पर नजर रखी जा रही है। सैटेलाइट ने मोंठ तहसील क्षेत्र में 71 स्थानों पर पराली जलाने के मामले पकड़े हैं। इसलिए पराली जलाने में प्रदेश में झांसी पहले नंबर पर आ गया है। इससे जिला प्रशासन की चिंताएं भी काफी बढ़ गई हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी प्रसाद ने कहा कि पिछले तीन दिनों में मोठ तहसील में 71 जगह पर पराली जलाई गई। सेटेलाइट से झांसी जनपद के मोंठ तहसील क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक गांव में पराली जलाने के मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें