टहरौली के मबई गांव निवासी अभिषेक तिवारी बीयू में डी. फार्मा में फाइनल ईयर का छात्र है। इन दिनों उसका पेपर चल रहा है। अभिषेक का कहना है कि सात मई को कैंपस के अंदर वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी बीटेक फाइनल ईयर के छात्र पुष्पेंद्र कुमार सिंह उससे उलझ गया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान मामूली विवाद में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन छात्र चुटहिल हो गए। एक को अधिक चोट आने पर परिजनों ने उसे लेकर कानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि टहरौली के मबई गांव निवासी अभिषेक तिवारी बीयू में डी. फार्मा में फाइनल ईयर का छात्र है। इन दिनों उसका पेपर चल रहा है। अभिषेक का कहना है कि सात मई को कैंपस के अंदर वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी बीटेक फाइनल ईयर के छात्र पुष्पेंद्र कुमार सिंह उससे उलझ गया।
पुष्पेंद्र का कहना था कि अभिषेक उसे देखकर इशारे और कमेंट कर रहा है। इस को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। शाम को परीक्षा भवन से अभिषेक अपने दोस्त आदित्य कुमार पुत्र दयाराम एवं रंजीत कुमार के साथ पेपर देने के बाद
विज्ञापन
बाहर निकल रहा था। जैसे ही वह लोग शिवाजी नगर गेट के पास पहुंचे पुष्पेंद्र ने अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच कर अभिषेक को घेर लिया। वहां दोनों पक्षों के बीच फिर गाली-गालौज शुरू हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर भी चलाए।
एक ईट आदित्य के सिर पर पड़ी। इससे वह घायल हो गया। उसे पकड़कर दूसरे गुट के छात्रों ने जमकर पीटा। इससे उसकी नाक भी फैक्चर हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर आदित्य के परिजन भी यहां पहुंच गए।