फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 183 केंद्रों पर होगी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं, बनाए गए 34 नोडल अधिकारी

Thu, 15 Jul 2021 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होनी हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों की स्नातक, परास्नातक की परीक्षाओं के लिए 183 केंद्र बना दिए हैं। इसके अलावा सातों जनपदों के लिए 34 नोडल अधिकारी का भी गठन किया है। 

विज्ञापन


बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होनी हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था। अब बीयू ने परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि सातों जिलों के लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 34 नोडल केंद्रों का भी गठन किया गया है। यहां के प्राचार्य को ही नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यदि वह किसी प्रकार का दबाव महसूस करते हैं तो किसी अन्य शिक्षक को अपनी जगह नियुक्त करने के लिए विश्वविद्यालय को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। 

नोडल अधिकारी का काम जनपदों में भेजे जाने वाले प्रश्न पत्रों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना होगा।परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा परास्नातक द्वितीय वर्ष के 154289 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें