फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलों ने खाई कसम, दूषित नहीं होने देंगे झांसी को हम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर तीन मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया है। यानी कि आगामी 19 दिनों तक सभी को अपने घरों में रहने होगा और आपसी दूरी बनाए रखनी होगी। प्रधानमंत्री के एलान के बाद पहले की तरह दूसरे लॉकडाउन को भी सफल बनाने के लिए रानी की झांसी के लोगों ने कमर कस ली है। सभी ने संकल्प लिया है कि घर से बाहर कदम नहीं रखेंगे और सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे। झांसी को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त रखेंगे। खुद सतर्क रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का सबसे बड़ा हथियार सामाजिक दूरी है। इसे बनाए रखने के लिए ही सरकार ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई है। इसका सभी को सख्ती से पालन करना होगा। चेकिंग बढ़ाई जाएगी और अनावश्यक मूवमेंट नहीं होने दिया जाएगा।
- सुभाष चंद्र शर्मा, मंडलायुक्त
आपदा से निपटने के लिए सरकार के आदेश के साथ हर व्यक्ति को कदमताल करना होगा। बेहतर होगा कि सभी अपने घर पर रहें, बाहर कतई न निकलें। पुलिस भी इसका सख्ती से पालन कराएगी। क्षेत्र को कोरोना के संक्रमण से महफूज रखना हम सब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

- सुभाष सिंह बघेल, पुलिस महानिरीक्षक
लॉकडाउन की वजह से हालात नियंत्रित जरूर हुए हैं, परंतु खतरा अभी टला नहीं है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। इसका हम तो पालन करेंगे ही और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
- अरविंद वर्मा, समाजसेवी
पूरे विश्व पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। भारत में काफी हद तक नियंत्रण में है। इसमें बड़ी भूमिका लॉकडाउन की रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई घर में बैठकर ही लड़ी जा सकती है। घर पर रहकर हम कोरोना वायरस का नाश करेंगे।
- मनीष अग्रवाल, वैद्यराज मुहल्ला
झांसी में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ये झांसी की जनता की जीत है। इसे बरकरार रखना झांसी के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। तीन मई तक हम सभी अपने घर में रहेंगे और आपसी दूरी बनाए रखेंगे।
- विकास सोनी, नरसिंह राव टोरिया
झांसी मंडल के तीनों जनपद अभी कोरोना वायरस के संक्रमण से महफूज हैं। आगे ये स्थिति बनाए रखना हम सभी के लिए बड़ी चुनौती है। इसका सामना हम घर पर ही रहकर कर सकते हैं। तीन मई तक न घर से बाहर जाएंगे और न किसी से मिलेंगे।
- विकास राय, सिविल लाइन
द हमने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किए गए दूसरे लॉकडाउन का भी पालन किया तो हम सभी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहेेंगे। ये केवल हमारे हित में ही नहीं, बल्कि देश हित में भी जरूरी होगा। घर पर रहकर ही हम जीत दर्ज करेें।
- तरुण जुनेजा, द्वारिका टाउनशिप
कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने का सबसे बड़ा विकल्प सामाजिक दूरी ही है। ये बेहद आसान तरीका भी है। देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित न किया होता तो अब तक हालात बहुत बिगड़ चुके होते। घर पर रहकर हमें खुद बचना है और दूसरों को बचाना है।
- प्रसून उपाध्याय, घास मंडी
अमेरिका जैसे विकसित देश कोरोना वायरस के संक्रमण से थर्राए हुए हैं। लेकिन, भारत में प्रतिकूल परिस्थितियां होने के बाद भी हालात नियंत्रण में हैं। इस स्थिति को बनाए रखने के लिए हमें लॉकडाउन का पालन करना होगा और घर में रहना होगा।
- संजय चड्ढा, सीपरी बाजार
कोरोना दुनिया के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। भारत भी इस आपदा से महफूज नहीं है। तमाम प्रयासों के बाद भी खतरा अभी बना हुआ है। यही वजह है कि सरकार की ओर से तीन मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसका पालन करना हम सब की जिम्मेदारी है।
- डॉ. जितेंद्र तिवारी, बुंदेलखंड महाविद्यालय
हम बुंदेलों को दुनिया को दिखाना है कि हम किसी भी चुनौती का एकजुटता के साथ सामना कर सकते हैं। यही वजह है कि कोरोना का खतरा हमारे यहां अब तक सबसे कम है। इस स्थिति को बरकरार रखने के लिए तीन मई तक के लॉकडाउन का पूरा पालन करना होगा।
दिलीप श्रीवास्तव, नगरा
पहले की तरह दूसरे लॉकडाउन को भी सफल बनाने के लिए रानी की झांसी के लोगों ने कमर कस ली है। सभी ने संकल्प लिया है कि घर से बाहर कदम नहीं रखेंगे और सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे। बुंदेलखंड को कोरोना वायरस के संक्रमण से दूर रखेंगे।
विज्ञापन

अलका खरे, रॉयल सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें