फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड बढ़ रहा है समृद्धि की तरफ: श्रीराम चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को उद्यान विभाग के दो दिवसीय औद्यानिक कृषि एवं कृषि उद्यमी मेला के शुभारंभ पर उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के कारण बुंदेलखंड समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। किसान जैविक खेती की ओर रुख कर रहे हैं, यह अच्छी बात है। यहां पर जैविक और प्राकृतिक खेती बड़े पैमाने पर हो रही है।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज के सभागार में उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों की प्रगति के लिए विभिन्न योजनाएं उनके खेत तक पहुंचाई हैं। देश और प्रदेश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर जाता है। प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। बुंदेलखंड के किसान कम से कम रसायन का प्रयोग करते हैं। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिय लगातार काम कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने शासन की विभिन्न योजनाआें के बारे में बताते हुए कहा कि औद्यानिक फसलें, फूल, फल, सब्जी, मशरूम बड़े पैमाने पर पैदा हो रहा है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ रही है। उपनिदेशक उद्यान विनय कुमार यादव ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
कृषि एवं विपणन मंत्री श्रीराम चौहान ने उत्कृष्ट कार्य करने पर युवा किसान अर्चित पांडेय ग्राम पाड़री और दीपांशु मोटवानी के स्ट्राबेरी उत्पादन की सराहना की। प्रगतिशील दस किसानों को सम्मानित किया और दस किसानों को बीज वितरित किए। आचार्य अविनाश ने प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। श्याम बिहारी गुप्त ने कहा कि प्राकृतिक खेती से हम अपनी नई पीढ़ी को स्वस्थ बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक रवि शर्मा, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, जालिम सिंह यादव, विभिन्न विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें