फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड ब्लास्टर व लक्ष्मीबाई लीजेंड टीम ने हासिल की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रीमियर लीग में चल रहे क्रिकेट मैच में शनिवार को शानदार दो मैच खेले गए। बुंदेलखंड ब्लास्टर ने रानी फाइटर व लक्ष्मीबाई लीजेंड ने झांसी वॉरियर्स को हराते हुए मैच पर अपना कब्जा जमाया।
आजाद क्रिकेट एवं स्पोर्ट अकादमी द्वारा जीआईसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई कॉम्पलेक्स में आयोजित वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रीमियर लीग में शनिवार को पहला मैच झांसी वॉरियर्स और लक्ष्मीबाई लीजेंड के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने टॉस करवाकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झांसी वारियर्स की शुरुआत निराशाजनक रही। एक निश्चित अंतराल पर विकेटों का पतन जारी रहा और पूरी टीम 16.3 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। सोहिल कबूतरा ने 39 रन का योगदान दिया, शेष खिलाड़ियों का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा।
विज्ञापन

इसके जवाब में उतरी लक्ष्मीबाई लीजेंड की टीम ने 15.3 ओवरों में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्मीबाई लीजेंड की ओर से सुमित कुमार ने 34, उनैज ने 29 और तेजस्वी यादव ने 14 रन की पारी खेली। सुमित कबूतरा के शानदार प्रदर्शन पर उसे प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर राहुल जैक्सन व सहदेव यादव रहे, जबकि आंखों देखा हाल अवनीश सचान ने सुनाया।
दूसरा मैच बुंदेलखंड ब्लास्टर्स व रानी फाइटर के बीच हुआ। मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ व दीपक त्रिपाठी रहे। इन्होंने टॉस कराकर दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाए।
विज्ञापन

जयवीर पाल ने शानदार 44 व आदित्य ने 35 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानी फाइटर्स की टीम 13.5 ओवरों में 71 रन ही बना सकी। बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने 65 रन से शानदार जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें