फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होगा ‘बुंदेलखंड एडवेंचर फेस्ट’

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ‘बुंदेलखंड एडवेंचर फेस्ट’ का आयोजन होने जा रहा है। झांसी और निवाड़ी जिला प्रशासन संयुक्त रूप से ये आयोजन करने जा रहे हैं। छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में लोगों को दोनों जिलों के विभिन्न पर्यटन स्थलों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। बावजूद, यहां पर्यटकों का टोटा रहता है। इस कमी को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से पहल की गई है। इसके तहत पहली बार यहां बुंदेलखंड एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। ये फेस्ट फरवरी माह के अंतिम छह दिनों में किया जाएगा। दोनों जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। फेस्ट के तहत रिले रेस, मैराथन, साइक्लाथॉन, ट्रेजर हंट, वोटिंग, राफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत जो आयोजन झांसी में शुरु होगा, उसका अंत निवाड़ी में होगा और निवाड़ी में शुरू होने वाला आयोजन झांसी में समाप्त होगा। इस दरम्यान लोगों को झांसी के पर्यटक स्थल गढ़मऊ झील, टहरौली का किला, समथर का किला आदि समेत अन्य स्थानों पर जाने का लोगों को मौका मिलेगा। जबकि, निवाड़ी जिले में गढ़कुंडार, ओरछा की छतरी, बेतवा नदी के किनारे आदि स्थानों पर आयोजन किए जाएंगे। झांसी में इसकी शुरुआत प्रदेश के पर्यटन मंत्री करेंगे।
बुंदेलखंड एडवेंचर फेस्ट का पहली बार आयोजन होने जा रहा है। झांसी और निवाड़ी जिला प्रशासन संयुक्त रूप से इसे आयोजित करेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही तिथि तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें