फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलों ने 51 दिन में खरीदे छह हजार से ज्यादा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जिले की सड़कों पर दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। जिसकी वजह से शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। आरटीओ के रिकॉर्ड के अनुसार एक जनवरी से 20 फरवरी तक छह हजार से ज्यादा नए वाहन सड़क पर उतरे हैं। इससे जिले की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की संख्या पांच लाख से ज्यादा पहुंच गई है।

जिले में दिसंबर में वाहनों की खरीद काफी कम हुई। जनवरी में करीब चार हजार और 20 फरवरी तक दो हजार वाहनों की खरीद हुई। दोनों माह में 253 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए हैं। विभाग के अनुसार हर माह ढाई से तीन हजार वाहनों का पंजीकरण आरटीओ में होता है।
विज्ञापन






51 दिन में खरीदे वाहन

466 ट्रैक्टर, 6 कृषि वाहन, 9 बस, 13 व्यवसायिक वाहन, 3 डंपर, 1 अर्थ मूविंग वाहन, 5 स्कूल बस, 200 ई-रिक्शा, 181 माल वाहक वाहन, 6 हार्वेस्टर, 3 मैक्सी कैब, 3842 दोपहिया वाहन, 15 कैब, 1091 कार, 6 ओमनी बस, 194 थ्री व्हीलर।
विज्ञापन







दिसंबर में वर्ष खत्म होने की वजह से वाहनों का कम पंजीकरण हुआ था। जनवरी में पंजीकरण की संख्या औसत से ज्यादा रही। हर माह ढाई से तीन हजार नए वाहन सड़क पर उतर रहे हैं। जिले में वाहनों की संख्या करीब पांच लाख पहुंच गई है। - डॉ. सुजीत कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें