फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंविवि का दीक्षांत समारोह 27 को, तैयारियां

Thu, 25 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 27 फरवरी को आयोजित होने वाले 20 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। इस बार का दीक्षांत समारोह अलग होगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के राज्यपाल/ कुलाधिपति रामनाईक  के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने जा रहे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 20 दीक्षांत समारोह में पारंपरिक वेशभूषा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। कुर्ता-धोती और साड़ी के ऊपर पहनाने के लिए उत्तरी (दुपट्टे की तरह का वस्त्र) को भी तैयार कर लिया गया है। शोभायात्रा तो शोभायमान होगी ही, पंडाल की भव्यता भी अभूतपूर्व होगी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सुनील काबिया ने बताया कि पंडाल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे भव्यता देते हुए अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल में लगभग दो हजार लोगाें के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। पहली कतार में वीवीआईपी (जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि), द्वितीय कतार में विश्वविद्यालय के शिक्षक, प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष आदि, तृतीय कतार में डिग्री पाने वाले अभ्यर्थी एवं चौथी कतार में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में वितरित किए जाने वाले मेडल के निर्माण के लिए इंदौर की एक कंपनी को ठेका दिया गया था। सारे मेडल तैयार हो गए हैं, उनकी जांच भी कर ली गई है।

मंच पर मुख्य अतिथि राज्यपाल/ कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, कार्य परिषद के सभी सदस्य एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन के बैठने की व्यवस्था होगी। इस बार किसी भी विभाग के विभागाध्यक्ष को मंच पर नहीं जाने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं अन्य लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए पास एवं आमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं। जिनके पास आमंत्रण पत्र अथवा पास होंगे, वहीं प्रवेश कर सकेंगे, अन्यथा की स्थिति में सुरक्षा एजेंसियां उन्हें अंदर नहीं जाने देंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें