फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिस्टल साफ करते समय चली गोली, बुआ की मौत, भतीजा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक पड़ोस में अपनी बुआ के घर पिस्टल साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो पास में मौजूद युवक की बुआ को लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बुआ की मौत के बाद भाग रहे युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई जिससे फिर गोली चली जो युवक के पेट में लग गई। उसकी हालत गंभीर है और मेडिकल कालेज में भर्ती है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिस पिस्टल से सफाई करते वक्त गोली चली वह अवैध है।
हंसारी टपरियन निवासी आजाद यादव ट्रक ड्राइवर है। बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन पांच बजे वह और उनका बेटा मुकुल काम से बाहर गए हुए थे। घर पर पत्नी राजेश्वरी (50) और दो बेटियां दीक्षा व अंजना मौजूद थीं। इसी दरम्यान पास में रहने वाला राजेश्वरी का भतीजा संजीत यादव उनके घर पहुंचा और अपनी पिस्टल साफ करने लगा। इसी दरम्यान पिस्टल से गोली चल गई, जो बुआ के सीने में बाईं तरफ लगी। गोली लगने से बुआ लहूलुहान होकर मौके पर गिर गई। वहां मौजूद उनकी बेटियों में चीख-पुकार मच गई। यह देख संजीत लोड पिस्टल को कमर में दबाकर बाइक से भागने लगा। अभी वह सौ मीटर दूर ही पहुंचा था, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। बाइक से टकराकर वह गिर गया और इसी दरम्यान पिस्टल से फिर गोली चल गई। गोली संजीत के पेट में लगी। घायलावस्था में वह घर की ओर भागा। रास्ते में उसे परिवार के अन्य लोग मिल गए, जो घायल बुआ को कार से मेडिकल लेकर जा रहे थे। घायल संजीत को भी उन्होंने कार में बैठा लिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले रास्ते में बुआ की मौत हो गई। जबकि, घायल संजीत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर एसएसपी राजेश एस पुलिस टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि पिस्टल अवैध है। युवक संजीत इस अवैध पिस्टल को साफ कर रहा था। इसी दरम्यान गोली चल गई, जो उसकी बुआ में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि, घटना के बाद बाइक से भाग रहा संजीत दूसरी बाइक से टकरा गया। इस दरम्यान पिस्टल से दोबारा गोली चल गई, जो संजीत को लगी। घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें