फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन यादव के मकान पर मंगलवार को फिर गरजेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकारी जमीन पर सालों से कब्जा जमाए गुलशन यादव के मकान पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। बाकी निर्माण को दो दिन के भीतर ही स्वयं ही ध्वस्त करने का आदेश जारी किया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी निर्माण तोड़ा नहीं गया है। एक बार फिर नगर निगम द्वारा मंगलवार को मकान पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरा प्लान बना लिया है।
विज्ञापन

दरअसल आईटीआई के पास गुलशन यादव लगभग बीस हजार वर्ग फीट सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए हुआ था। जिसमें दुकानें, दो मकान, डेयरी, भूसा घर सहित अन्य निर्माण किए हुआ था। निगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया था। अनदेखी करने पर 14 मई को कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने अवैध निर्माण को ढहाना शुरू किया था। मकान में सामान अधिक होने के कारण नगर निगम ने दो दिन के भीतर खुद ही निर्माण को ढहाने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं ढहाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक तय समय सीमा गुजर जाने के बाद भी निर्माण को नहीं ढहाया गया है। मंगलवार को नगर निगम द्वारा निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि स्वयं ही निर्माण को ध्वस्त करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। लेकिन अब तक निर्माण को ढहाया नहीं गया है। मंगलवार को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें