फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर चढ़ गया सांढ़

विज्ञापन
ललितपुर। मकान की पहली मंजिल पर चढ़ा साड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आवारा पशुओं का आतंक खेत-खलिहान, हाईवे, गलियों चौराहों से लेकर घरों तक पहुंच गया है। रविवार को जिले के भौंती गांव में सीढ़ियों के रास्ते एक सांड़ घर की छत पर पहुंच गया। उतरने का रास्ता समझ न आने पर छज्जे पर खड़ा होकर इधर, उधर देखने लगा। सांड़ के घर की छत पर आते ही परिवार के घबराए हुए लोग बाहर निकल आए। उन्हें छज्जा गिरने और सांड़ के हमलावर होने का डर सता रहा था। देखते-देखते वहां मजमा लग गया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद साढ़े तीन घंटे बाद सांड़ को घर के बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

मामला थाना मड़ावरा के ग्राम भौंती का है। वहां रहने वाले जगदीश सिंह के घर और गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सीढ़ियों के रास्ते एक सांड़ घर की छत पर जा पहुंचा। चढ़ने के बाद उतरने का रास्ता समझ न आता देख सांड़ आक्रामक हो गया। वह इधर-उधर घूमने लगा और तेज आवाज निकालता हुआ छज्जे पर आ खड़ा हुआ। उसके तेवर देख परिवार वाले बच्चों समेत घर से बाहर निकल आए। उन्हें डर था कि कहीं घर में रहने पर सांड़ उन पर हमला न कर दे। यह भी डर सता रहा था कि उसके वजन से कहीं छज्जा न गिर पड़े या वह आक्रामक होकर घर की दीवार को नुकसान न पहुंचा दे।
देखते-देखते बड़ी तादाद में वहां गांव के लोग इकट्ठे हो गए। सभी अपने स्तर पर उसे नीचे बुलाने की तरकीब ढूंढते रहे। सफलता न मिलने पर गांव वालों ने थाना मदनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को भी उसे बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। गांव वालों और पुलिस ने अपनी सूझबूझ से साढ़े तीन घंटे के बाद उसे सुरक्षित घर के बाहर निकाला। इस दौरान बच्चों और महिलाओं को दूसरे घरों में रहने भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें