फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 19 करोड़ की बिल्डिंग तैयार, आठ माह से नहीं मिला विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 19.54 करोड़ रुपये से जीजीआईसी की नई बिल्डिंग बनकर तैयार है। आठ महीने पहले विद्युत विभाग को स्मार्ट सिटी की ओर से विद्युत कनेक्शन का अग्रिम भुगतान भी कर दिया गया है। इसके बावजूद, विद्युत विभाग कनेक्शन नहीं दे पाया है।

सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की स्थापना 1944 में हुई थी। जीजीआईसी स्कूल परिसर में लगभग साढ़े आठ एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर कक्षा छह से 12वीं तक की लगभग 800 छात्राएं पढ़ती हैं। यह इमारत बहुत पुरानी ईंट की चिनाई वाली संरचना है, जो कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के दौरान कहीं-कहीं पानी भी टपकता है। ऐसे में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत जीजीआईसी की नई बिल्डिंग का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




निर्माण कार्य सात सितंबर 2020 से शुरू हुआ, जो चार जनवरी 2023 को पूर्ण हुआ। 19.54 करोड़ रुपये खर्च करके 1500 वर्ग मीटर में स्कूल भवन का निर्माण कराया गया है। जबकि, 500 वर्ग मीटर में छात्रावास ब्लॉक बनवाया गया मगर इन सुविधाओं का लाभ छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि विद्युत विभाग नई बिल्डिंग का कनेक्शन ही नहीं दे पाया है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने आठ महीने पहले ही कनेक्शन संबंधी पूरा भुगतान भी बिजली विभाग को कर दिया है।

कंप्यूटर लैब से लेकर पुस्तकालय तक

जीजीआईसी की नई बिल्डिंग में 50 सीटों की कंप्यूटर लैब भी बनवाई गई है। इसके अलावा, भूगोल, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान की प्रयोगशाला, पुस्तकालय, नए क्लास रूम, कला कक्ष, एनसीसी कक्ष, कार्यशाला, क्राफ्ट कक्ष, बहुउद्देश्यीय हॉल आदि का भी निर्माण कराया गया है।



वर्जन..

जीजीआईसी की बिल्डिंग तैयार है। सिर्फ विद्युत विभाग को कनेक्शन देना बाकी है। कनेक्शन के लिए आठ माह पूर्व अग्रिम भुगतान भी विद्युत विभाग को किया जा चुका है। - सत्य प्रकाश, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन




सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मीटर रूम न होने से कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। ये कक्ष बनते ही विद्युत संयोजन दे दिया जाएगा। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें