फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : समय से पहले पूरी होगी बुढ़पुरा पेयजल योजना, दो लाख से अधिक घरों तक पहुंचाया जाएगा पीने का पानी

Sun, 12 Sep 2021 11:52 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बुढ़पुरा पेयजल योजना को किसी भी दशा में उसकी डेडलाइन से पहले दिसंबर तक पूरा कर लेने का दावा किया है। शनिवार को झांसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा इसे पूरा करने के लिए सरकार की ओर से अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पेयजल योजना को किसी भी दशा में उसकी डेडलाइन से पहले दिसंबर तक पूरा कर लेने का दावा किया है। शनिवार को झांसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने पेयजल योजना को किसी भी दशा में उसकी डेडलाइन से पहले दिसंबर तक पूरा कर लेने का दावा किया है।कहा इसे पूरा करने के लिए सरकार की ओर से अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए रात में भी लगातार काम चल रहा है। इसकी मदद से दो लाख से अधिक घरों तक पानी का कनेक्शन करके पीने का पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री ने बबीना के बुढ़पुरा गांव पहुंचकर पेयजल योजना के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा भी लिया। बुढ़पुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए 216.95 करोड़ की लागत से पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए रॉ-वाटर माताटीला बांध से लिया जाएगा। इसके लिए इंटेकवेल बनाए जाएंगे। फिलहाल बारिश में पानी भर जाने से काम बंद हो गया। वहीं, इंटेक वेल से रॉ-वाटर राइजिंग मेन लाइन के बीच 14 किमी के मुकाबले 12 किमी लाइन बिछाई जा चुकी। 28 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करीब पचास प्रतिशत पूरा हो चुका।

राज्यमंत्री के मुताबिक योजना पूरी करने की डेडलाइन दिसंबर-2022 तय है लेकिन, इसे दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। कहा, इसके लिए रात में भी काम कराया जा रहा है। राज्यमंत्री ने इंटेकवेल का निर्माण पूरा न हो पाने पर प्लोटिंग पंप से पंपिंग करके जलापूर्ति आरंभ करने के भी निर्देश दिए हैं। इस योजना के जरिए  28504 घरों तक सीधे पानी कनेक्शन दिए जाएंगे। इसकी मदद से 1108820 लोगों को योजना के पूरा होने के बाद साफ पानी पीने के लिए मिल सकेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया
परियोजना के निरीक्षण के बाद उन्होंने घसौली गांव में चौपाल भी लगाई। यहां राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। कहा, स्वच्छता के लिए शौचालय का इस्तेमाल किया जाए। इसके पहले झांसी पहुंचने पर सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री के साथ निरीक्षण के दौरान विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिपं अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, सीडीओ शैलेष कुमार, अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह, डीपीआरओ जगदीश राम समेत अन्य उपस्थित थे।

सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री ने भाजपा नेताओं से पार्टी गतिविधियों के बारे में भी बातचीत की। इस दौरान पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें