फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में शुरू होगा बीए ऑनर्स

Sun, 22 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नए सत्र से बीए ऑनर्स कोर्स शुरू हो जाएगा। शुरूआत में नौ विषयों में बीए ऑनर्स कराया जाएगा। इनका सिलेबस तैयार हो गया है। बीए ऑनर्स के जरिए विषय की विशेषज्ञता हासिल की जा सकेगी। सोमवार को प्रस्तावित विद्या परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अभी बीकॉम और बीएससी ऑनर्स कुछ विषयों में चल रहा है। बीयू प्रशासन ने अब हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र, सांख्यिकी, शारीरिक शिक्षा, समाजकार्य, अर्थशास्त्र, फाइन आर्ट आदि विषयों में बीए ऑनर्स शुरू कराने का प्रस्ताव है। बीते दिनों विभाग प्रमुखों की बैठक में इस पर विचार-विमर्श हुआ था।

बीए ऑनर्स में कोर्स के पांचवें सेमेस्टर से यानी अंतिम वर्ष में एक विषय ही पढ़ना होगा। इससे छात्रों को कोर्स की अधिक जानकारी मिल सकेगी और वह किसी एक विषय में महारथ हासिल कर सकेंगे। बताया गया कि सभी विषयों में 60-60 सीटें होंगी। शुरूआत में सीधे प्रवेश के जरिए इन विषयों की सीटें भरी जा सकती हैं। अभी कोर्सों की फीस तय नहीं हो सकी है। सोमवार को विश्वविद्यालय में विद्या परिषद की बैठक बुलाई गई है। बैठक में बीए ऑनर्स शुरू करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन


कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार है। विद्या परिषद में प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस पर स्वीकृति की मुहर लगने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। - वीएन सिंह, कुलसचिव, बीयू। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें