फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से निभाई जाएगी 1947 की परंपरा

Sun, 22 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
congress, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
इस समय चुनावी माहौल है। गणतंत्र दिवस को भी महज पांच दिन शेष हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के कार्यालयों में चहल-पहल बढ़ गई है। शहर कांग्रेस कमेटी में 1947 से चली आ रही ध्वजारोहण की परंपरा इस बार भी शान से निभाई जाएगी। शनिवार को इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी शहर अध्यक्ष तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन, इन सबके बीच कांग्रेस कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियाें पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि आजादी के पहले आचार्य रघुनाथ विनायक धुलेकर ने यह कार्यालय पार्टी को दान में दिया था। तब से लेकर अब तक शहर अध्यक्ष गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते चले आ रहे हैं। कार्यालय पर ध्वजारोहण से पहले मिनर्वा टाकीज के सामने मैदान में ध्वजारोहण किया जाता है। इसके बाद बैंड बाजा के साथ मानिक चौक के सिंधी तिराहा स्थित कार्यालय तक सभी कार्यकर्ता आते हैं और यहां भी परंपरा के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष ध्वजारोहण करते हैं। यहां तक कि एक बार पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह और चंद्रभान गुप्त भी यहां बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, लेकिन उन्होंने परंपरा नहीं तोड़ी। मिनर्वा के सामने मैदान में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष तिरंगा को सलामी देते हैं। सेवा दल के कार्यकर्ता ध्वज को चढ़ाते और उतारते हैं। इस बार ध्वजारोहण का मौका शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन को मिलेगा। 
बैठक में राजेंद्र रेजा, राजेंद्र सिंह यादव, अनिल बट्टा, बलवान सिंह, अरविंद वशिष्ठ, अमीर चंद, इम्तियाज हुसैन, अनिल रिछारिया उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यालय में रहे हैं पं. परमानंद
शहर कांग्रेस कार्यालय आजादी के समय से ही अहम रहा है। क्रांतिकारी पं. परमानंद को कालापानी की सजा हुई और उसके बाद वह कांग्रेस के कार्यालय में काफी समय तक रहे। पहले चुनाव कार्यालय भी यहीं पर बनते थे, लेकिन बाद में परंपरा बदल गई और चुनाव कार्यालय बाहर बनाए जाने लगे। पूर्व मंत्री कहते हैं कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव कार्यालय मंदिर के समान है। 
विज्ञापन


जल्द होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
विधानसभा क्षेत्र झांसी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस जल्द ही कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। यह सम्मेलन गणतंत्र दिवस के बाद कभी भी हो सकता है। बैठक में सम्मेलन की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मेलन में लेकर आएं। कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और आज के चुनावी माहौल के बारे में बताया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें