फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि की यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम व सप्तम) की परीक्षाएं 29 नवंबर (शनिवार) से शुरू हो रही हैं। तीन पालियों में होने वाली परीक्षाओं में करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। बृहस्पतिवार को परीक्षा नियंत्रक ने बैठक कर केंद्राध्यक्षों को शुचिता से परीक्षा कराने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि शनिवार से शुरू होने वाली परीक्षाएं दिसंबर तक चलेंगी। 222 परीक्षा केंद्र और 76 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे, पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 1:30 बजे और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होंगी। हर जिले के डीएम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एसएसपी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरों को विवि में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। कंट्रोल रूम से परीक्षा पर सतत नजर रखी जाएगी।



अब परीक्षा छोड़ना पड़ सकता है भारी : अब बिना पर्याप्त कारण के परीक्षा छोड़ना छात्रों को भारी पड़ सकता है। लगातार बैक पेपर परीक्षा के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर बीयू प्रशासन गंभीर हो गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थी को वाजिब कारण बताना होगा अन्यथा स्वयं विद्यार्थी जिम्मेदार होगा। बैक पेपर के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है और परीक्षा कराना मुश्किल होता है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें