अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी, बीएससी गृह विज्ञान, बीए और एमए सम सेमेस्टर के प्रैक्टिकल और वायवा की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी है। आदेश दिए हैं इसके बाद कोई तिथि नहीं बढ़ेगी।
कार्यवाहक कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया शिक्षा सत्र 2024-25 की यूजी-पीजी के पाठ्यक्रम बीएससी, बीएससी गृह विज्ञान व बीए एवं एमए सम सेमेस्टर के समस्त विषयों के प्रैक्टिकल और वायवा कराने की अंतिम तिथि 10 जून थी। कुछ महाविद्यालयों ने प्रैक्टिकल और वायवा कराकर अंक नहीं भरे हैं। इन्होंने अंतिम तिथि विस्तरित करने का अनुरोध किया है। इसलिए अंतिम अवसर देते हुए अंक भरने की अंतिम तिथि 15 जून तक की है।
निर्देश में कहा गया है यदि महाविद्यालय में बाह्य व आंतरिक परीक्षक नियुक्त नहीं किए गए हैं, तो सूचना तत्काल दें ताकि परीक्षक की नियुक्ति कराकर प्रैक्टीकल व वायवा कराए जा सके। किसी भी दशा में बाह्य परीक्षक की अनुपस्थिति में परीक्षा कराई जाए। यह भी कहा है कि आंतरिक मूल्यांकन कराकर एवं वीडियो बनाकर महाविद्यालय के यूट्यूब चैनल पर अपलोड करना है। हार्ड कॉपी 20 जून तक विवि को उपलब्ध करानी है। अन्यथा की स्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।