फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में किराये के कमरे में रह रहे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक लड़की उस पर शादी का करने का दबाव बना रही थी। इसके लिए उसे धमकाया भी जा रहा था। इससे परेशान होकर छात्र ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के थाना जरिया इलाके के ग्राम वीरा निवासी किसान भगत सिंह का पुत्र हृदेश कुमार राजपूत (24) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी का द्वितीय वर्ष का छात्र था। यहां वह शिवाजी नगर में एक किराये के कमरे में अकेला रहता था। सोमवार को उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर शाम को परिजन भी हमीरपुर से यहां आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक के ममेरे भाई नोएडा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने सोमवार की सुबह हृदेश को कई फोन किए, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इस पर उन्होंने पास में ही रहने वाले उसके दोस्त को फोन किया और हृदेश से बात कराने को कहा। इस पर हृदेश का दोस्त उसके कमरे पर गया। दरवाजा अटका हुआ था, जो धक्का देते ही खुल गया। अंदर शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि हृदेश पिछले दो साल से झांसी में रहकर फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रहा था। चार साल के कोर्स में से उसके दो साल पूरे हो गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार साल पहले हृदेश की हमीरपुर की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। पिछले कुछ समय से लड़की हृदेश पर शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन, वो अभी शादी नहीं करना चाहता था। शादी को लेकर युवती के परिजन भी हृदेश को धमकाते थे। इसके अलावा हृदेश के परिवार वालों को भी धमकी दी गई थी। इससे वो परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है कि हृदेश ने रविवार की रात को ही फांसी लगा ली थी।
लड़की ने दी थी आत्महत्या की धमकी, भेजा था वीडियो
झांसी। मृतक के ममेरे भाई ने बताया कि हृदेश पर शादी का दबाव बना रही लड़की ने उसे आत्महत्या कर लेने की धमकी दी थी। लड़की ने कहा था कि वो आत्महत्या कर लेगी और इसके लिए उसे जिम्मेदार ठहरा कर जाएगी। इससे उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। लड़की ने एक वीडियो भी भेजा था। 33 सेकंड के वीडियो में लड़की स्टूल पर खड़ी होकर अपने गले में फांसी का फंदा डालते हुए नजर आ रही है।
पिता अपना पेट काटकर पढ़ा रहे थे हृदेश को
झांसी। मृतक हृदेश के पिता छोटे किसान हैं। उनके पास महज 12 बीघा जमीन है। इसी जमीन के सहारे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। हृदेश शुरुआत से ही पढ़ने में होशियार था। ऐसे में उसके पिता ने हृदेश को खेती-किसानी से दूर रखकर हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय की पढ़ाई का खर्च वे अपना पेट काटकर वहन कर रहे थे। घटना के बाद से पिता, मां देवी व बड़े भाई दृवेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें