फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू के कुलसचिव का रुक सकता है अयोध्या स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बीयू के कुलसचिव का स्थानांतरण रुकना तय माना जा रहा है। इसकी वजह एक जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा है। सूत्रों का कहना है कि कुलपति ने उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा है।
बुधवार रात कुलसचिव विनय कुमार सिंह का तबादला डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कर दिया गया। उच्च शिक्षा अनुभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने आदेश में उल्लेख किया कि उप्र. राज्य विवि सेवा के अधिकारी उमानाथ परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या सेवानिवृत्त हो गए हैं। शासकीय कार्य हित में विनय कुमार सिंह कुलसचिव को रिक्त हुए परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि अवध विवि में कुलसचिव का पद भी रिक्त है। बीयू प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है कि कुलसचिव का फिलहाल स्थानांतरण रुक जाए, ताकि बीएड परीक्षा सकुशल हो सके।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें