फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू तैयार करेगा लैब टेक्नीशियन, इसी साल से शुरू होगा नया कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल फील्ड में दिलचस्पी रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। नए सत्र से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बायोमेडिकल साइंस विभाग में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू होगा। मौजूदा समय में इस रोजगारपरक कोर्स की मांग काफी अधिक है। प्रदेश के चुनिंदा संस्थानों में ही यह कोर्स संचालित है। ऐसे में बुंदेलखंड समेत देश-प्रदेश के छात्र-छात्राएं यहां पढ़ाई के लिए आ सकेंगे।
विज्ञापन

अगर आपकी मेडिकल फील्ड में रुचि है और रिसर्च की संभावनाओं पर ज्यादा ध्यान है तो आप मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स या लैब टेक्नीशियन बन सकते हैं। मेडिकल लैब टेक्नीशियन इस कोर्स को लैब रिसर्च करने के लिए करते हैं। इस फील्ड में डायग्नोसिस, ट्रीटमेंट और बीमारी को क्लीनिकल लेबोरेट्री टेस्ट की मदद से दूर किया जाता है। मेडिकल लैब टेक्नीशियन किसी बीमारी की रोकथाम के लिए फिजीशियन की मदद करते हैं।
लैब टेक्नीशियन की ओर से किया गया टेस्ट बीमारी को पहचानने से लेकर उसके इलाज तक में सहायता पहुंचाती है। मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट बॉडी फ्लूड्स, टिश्यू, बल्ड टाइपिंग, माइक्रोऑर्गेनिज्म स्क्रीनिंग, केमिकल एनालिसिस, ह्यूमन बॉडी का सेल काउंट टेस्ट और उसका विश्लेषण करते हैं। ये सैंपलिंग, टेस्टिंग, रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंटेशन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। दो तरह के मेडिकल लेबोरेट्री वर्कर्स होते हैं। एक टेक्नीशियन और दूसरा टेक्नोलॉजिस्ट्स। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का तरीका भी बताया जाएगा। महामारी में खुद को बचाते हुए काम करने की भी जानकारी दी जाएगी। यूपी मेडिकल फेकल्टी कीअनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में काम करने का मौका
माइक्रोबायोलॉजी, हेमाटोलॉजी, ब्लड बैंकिंग, इम्यूनोलॉजी, क्लीनिकल, केमिस्ट्री मोलिक्यूलर, बायोलॉजी साइटोटेक्नोलॉजी।
ये चाहिए योग्यता
विज्ञान संकाय से बारहवीं पास करने वाले छात्र-छात्राएं ये कोर्स कर सकते हैं।
बीयू के बायोमेडिकल साइंस विभाग में इसी साल से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय में इस कोर्स की काफी मांग है। कोर्स करने के बाद छात्र-छात्राओं को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

- प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें