फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : 13 से भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूजी-पीजी के फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म 13 अक्तूबर से भरे जाएंगे। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर तय हुई है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नवंबर में प्रस्तावित हैं। इनमें पारंपरिक पाठ्यक्रम के नियमित, व्यक्तिगत, भूतपूर्व और एकल विषय के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

आवेदन संस्थागत, व्यक्तिगत (समर्थ पोर्टल से प्रवेशित प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को छोड़कर), भूतपूर्व, बैक पेपर व श्रेणी सुधार के अभ्यर्थियों के लिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित तिथि तक आवेदन न करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया विद्यार्थी विवि की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर आवेदन भर सकते हैं। आवेदन के लिए सीधे लिंक admission.bujhansi.ac.in का उपयोग किया जा सकता है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया नवंबर में होने वाली परीक्षाओं में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम और एमएससी जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रम हैं। साथ ही बीटेक, बीएससी ऑनर्स, बीबीए, बीफार्मा, बीपीएड, एलएलबी, बीएससी कृषि, एमएससी, एलएलएम जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें