फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : अब 17 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा, फॉर्म भरने की तिथि भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में चलने वाले व्यावसायिक कोर्सों में फॉर्म भरने की तिथि सात जुलाई तक बढ़ा दी है। वहीं, प्रवेश परीक्षा की तिथि भी बदल गई है। अब 17 जुलाई को अलग-अलग केंद्रों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बीयू ने व्यावसायिक कोर्सों के लिए 11 अप्रैल से ऑनलाइन फॉर्म खोल दिए थे। तब अंतिम तिथि 10 जून तय की गई थी। पांच जून तक कोई विलंब शुल्क नहीं लगना था। इसके बाद फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून कर दी। अब दूसरी बार बीयू प्रशासन ने फॉर्म भरने की तिथि सात जुलाई तक बढ़ा दी है। हालांकि, पांच जुलाई के बाद विलंब शुल्क लगने लगेगा। बीयू अधिकारियों का कहना है कि अभी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है। छात्र-छात्राएं रिजल्ट के इंतजार में फॉर्म नहीं भर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही आवेदकों की भीड़ उमड़ेगी। आवेदन की तिथि बढ़ने के साथ ही 25 जून को होने वाली परीक्षा अब 17 जुलाई को होगी। अभी परीक्षा के लिए झांसी के अलावा ग्वालियर, छतरपुर, सागर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद में केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि, कम आवेदन आने पर केंद्र में बदलाव भी किया जा सकता है। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 जुलाई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें