अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू में शिक्षा सत्र 2025-26 से फ्रेंच और जर्मनी भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे। दोनों कोर्स को शुरू करने के प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिस पर आगामी एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मुहर लगेगी।
बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीयू पहली बार विदेशी भाषाओं के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। फिलहाल फ्रेंच और जर्मनी भाषा के कोर्स शुरू होंगे। इसके बाद अन्य भाषाओं के भी कोर्स शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि कोर्स की मंजूरी होने के बाद इन भाषाओं के शिक्षकों को भी तैनात किया जाएगा। ब्यूरो