एसआर कॉलेज अंबाबाय में अंतर महाविद्यालयीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट&n
- फोटो : 1
झांसी। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, अंबाबाय में आयोजित इंटर कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) कैंपस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मेजबान एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलों के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। इनमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस से पीयूष, आफताब, दिग्विजय, मान, युवराज, मिलन और राज शामिल हैं। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से अभय शर्मा, विनीत शर्मा, हर्षित और हर्ष तिवारी, जबकि बीकेडी कॉलेज से मोहम्मद रिहबाज का चयन हुआ।
कार्यक्रम के बीयू के खेल अधिकारी डॉ. सूरज पाल सिंह, एसआर ग्रुप के प्रबंध निदेशक अभिनव राय, प्रो. डॉ. अर्चना लाला, डॉ. विवेक तोमर, डॉ. जितेंद्र राय, डॉ. आशीष खंताल, डॉ. जितेंद्र मोहन खरे, मुख्य प्रॉक्टर डॉ. सीपी सिंह, खेल प्रभारी सहदेव यादव मौजूद रहे।