फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: व्यावसायिक कोर्सों में एक हजार सीटें खाली, 11 अक्तूबर है प्रवेश की अंतिम तिथि

Mon, 06 Oct 2025 11:01 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बीयू में आठ से दस कोर्स ऐसे हैं, जिनमें प्रवेश की स्थिति ठीक नहीं हैं। बताया गया कि एमएससी बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्टी, गणित, होम साइंस, एमएससी जियोलॉजी से लेकर बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में निर्धारित सीटों से काफी कम प्रवेश हुए हैं।
 
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित 103 व्यावसायिक कोर्सों में एक हजार सीटें खाली है। 11 अक्तूबर प्रवेश की अंतिम तिथि है। जिन कोर्सों में सीटें रिक्त हैं, उनमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


बीयू कैंपस में व्यावसायिक कोर्सों में 5500 सीटें हैं। विश्वविद्यालय में कई ऐसे कोर्स भी संचालित हैं, जो प्रदेश के गिने-चुने शिक्षण संस्थानों में ही चल रहे हैं। इस वर्ष बीयू ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल को खोल दिए थे। इस बार समर्थ पोर्टल के जरिये प्रवेश हो रहे हैं। ऐसे में पोर्टल पर तकनीकी समस्या होने के चलते प्रवेश प्रक्रिया कई दिनों तक बाधित भी रही। इसके चलते विश्वविद्यालय ने तीन बार प्रवेश की तिथि भी बढ़ाई। अब तक 4500 सीटें ही भर पाई हैं। हालांकि, अभी भी छात्र-छात्राओं के पास खाली सीटों पर प्रवेश पाने का मौका है। 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।

इन कोर्सों में प्रवेश की स्थिति ठीक नहीं

बीयू में आठ से दस कोर्स ऐसे हैं, जिनमें प्रवेश की स्थिति ठीक नहीं हैं। बताया गया कि एमएससी बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्टी, गणित, होम साइंस, एमएससी जियोलॉजी से लेकर बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में निर्धारित सीटों से काफी कम प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन


बीकेडी में बीए और पीजी के कई कोर्सों की सीटें रिक्त

बुंदेलखंड महाविद्यालय में भी बीए प्रथम वर्ष और परास्नातक के विषयों की सीटें भी रिक्त हैं। बीकेडी के प्रवेश समन्वयक डॉ. उमारतन यादव ने बताया कि जो विद्यार्थी प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे अपने पंजीकरण के साथ 11 अक्तूबर तक सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच अपने आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित हों।

बीयू के प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि पिछले साल बीयू कैंपस में 4600 प्रवेश हुए थे। इस साल भी 4500 प्रवेश हो चुके हैं। अगर समर्थ पोर्टल में तकनीकी समस्या न आती तो प्रवेश पांच हजार से अधिक हो जाते। हालांकि, अभी भी 11 अक्तूबर तक प्रवेश होने हैं। ऐसे में पिछले साल के बराबर प्रवेश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें