सीएम के आगमन के मद्देनजर कन्वेंशन सेंटर की सड़क के निर्माण का काम भी तेज हो गया है। सोमवार तक सड़क के डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। बताया गया कि सीएम का हेलीकॉप्टर सीधे कन्वेंशन सेंटर में उतरेगा। यहां पर हेलीपैड बनवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अक्तूबर को झांसी आएंगे। इसके संकेत लखनऊ से मिलते ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। वह कन्वेंशन सेंटर समेत कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। एक घंटे की समीक्षा बैठक भी होगी।
विज्ञापन
सीएम के आगमन के मद्देनजर कन्वेंशन सेंटर की सड़क के निर्माण का काम भी तेज हो गया है। सोमवार तक सड़क के डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। बताया गया कि सीएम का हेलीकॉप्टर सीधे कन्वेंशन सेंटर में उतरेगा। यहां पर हेलीपैड बनवाया जाएगा। यहीं पर सीएम एक घंटे की समीक्षा बैठक करेंगे। 30 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर की सौगात देंगे।
इसके बाद वह भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां विद्या भारती पूर्वी की ओर से आयोजित 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। विजेताओं टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। इसके बाद कन्वेंशन सेंटर लौटकर हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने रविवार को कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण भी किया। बचा हुआ काम जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।