फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी घोषित करने में बसपा ने सभी दलों को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, बावजूद अब तक भाजपा, सपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके हैं। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी ने सभी दलों को पीछे छोड़ दिया है। चार में से तीन विधानसभा के टिकट तय कर दिए हैं। जबकि, अन्य दलों के दावेदार टिकट के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बड़े नेताओं की परिक्रमा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने बबीना से दशरथ सिंह राजपूत, गरौठा से वीर सिंह गुर्जर और मऊरानीपुर से रोहित रतन को टिकट दिया है। झांसी सदर विधानसभा में बसपा प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। हालांकि, एक महीने पहले तक झांसी सदर से एक दावेदार का नाम तय माना जा रहा था। लेकिन, एक और दावेदार के सामने आने से फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वहीं, भाजपा में चार में से दो विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नाम तय माने जा रहे हैं, लेकिन घोषणा अब तक नहीं की गई है, जबकि बाकी दो सीटों पर दावेदारों के बीच रस्साकसी का दौर जारी है। उधर, समाजवादी पार्टी में तीन सीटों पर टिकट तय माने जा रहे हैं, जबकि एक सीट पर मामला अभी अधर में है। लेकिन, सपा की ओर से भी प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। प्रत्याशी घोषित करने के मामले में कांग्रेस भी काफी पीछे चल रही है। पार्टी में चारों विधानसभाओं में एक-एक नाम पर अभी सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें