फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू विवाद को लेकर अलर्ट रहे पुलिस

विज्ञापन
किले में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम को देखने पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश(बाएं तरफ) साथ में आईजी सुभाष
विज्ञापन
झांसी। कानपुर जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश मंगलवार की शाम झांसी आए। यहां उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को जेएनयू हिंसा को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिवार के साथ किले में महारानी लक्ष्मीबाई पर आधारित लाइट एंड साउंड शो को देखा।
विज्ञापन

एडीजी ने अधीनस्थ अधिकारियों से बुधवार को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पर चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर भीड़ एकत्रित नहीं हो पाए। केंद्र पर आने जाने वालों पर नजर रखनी होगी। कच्छा बनियानधारी गिरोह के बढ़ते अपराधों पर उन्होंने कहा कि ऐसे गिरोह झांसी में सक्रिय न हों, इसलिए रात में इधर- उधर जाने वाले लोगों से पूछताछ की जानी चाहिए। इस मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें