फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशैली में बदलाव लाएं अधिकारी : सीडीओ

Sat, 05 Sep 2015 12:00 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ संजय कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विभागीय अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। संवेदनशील होने पर ही जनपद की प्रगतिशील परियोजनाएं निश्चित समय सीमा में पूर्ण हो सकेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय विकास कार्यों  एवं 50 लाख रुपये से अधिक लागत की सड़कें एवं अन्य परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि  कार्य के सापेक्ष ग्रेडिंग संतोष जनक नहीं है। ऐसे में विभाग कार्य में गति लाएं। उन्होंने कहा कि  निर्माण कार्यों में यदि मानक के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जाता तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। निर्माण तय तिथि में पूर्ण हाें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य स्थल पर मजदूर रजिस्टर जरूर रखा जाए, जिसमें कार्यरत मजदूरों के नाम हों। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रगति संतोष जनक नहीं पाए जाने पर सुधार लाने के निर्देश दिए।   ग्रामीण अवस्थापना केंद्र जो अपूर्ण हैं उन्हें पूर्ण करने को कहा एवं पैकफै ड के कार्य की समीक्षा की।  जिला चिकित्सालय पुरुष में लिफ्ट एवं मॉडलर ओटी सर्जिकल वार्ड  की प्रगति में सुधार लाने क ो कहा। इस अवसर पर सीएमओ डा. विनोद यादव, डीएफओ ए रविंद्र, डीडीओ राम आसरे, पीडी प्रहलाद सिंह, डीपआरओ केके सिंह, डीडी कृषि डा. यूपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें