फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेधावियों को कॅरियर से सेहत दुरुस्त रखने तक के टिप्स मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। दीनदयाल सभागार में हुए अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को कॅरियर से लेकर सेहत दुरुस्त रखने तक के टिप्स मिले। विद्यार्थियों ने भी विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए। सम्मानित होने के साथ-साथ उन्हें जीवन से जुड़ी कई अन्य जानकारियां भी मिलीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बुंदेलखंड सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश जैन ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। इसलिए खुद को स्वस्थ जरूर रखें। आजकल युवाओं में फास्ट फूड का सेवन बढ़ गया है। इससे कम उम्र में भी युवा हृदय से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। युवाओं में हार्ट अटैक के कई मामलों में लंबे समय से धूम्रपान करना वजह निकलकर सामने आती है। उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य को पाने के लिए जरूरी है छोटे-छोटे लक्ष्यों को पूरा करना। साथ ही एक अच्छा मनुष्य बनना भी बहुत जरूरी है। चाहें जितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, कभी हताश न हों। वहीं, संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थियों से अपील की कि जीवन में उन्हें प्रोत्साहित करने वाले बहुत सारे लोग मिलेंगे, लेकिन यदि उन्हें सच्चा प्रोत्साहन मिलेगा तो खुद की आत्मनिर्भरता तथा आत्मसम्मान से।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें