फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर

Sat, 03 Sep 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एंड सपोर्टिव टेक्नोलॉजी 2016 में हिस्सा लेने आए वैज्ञानिकों से अमर उजाला ने कई विषय पर बातचीत की। वैज्ञानिक ने बताया कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। दूसरे वैज्ञानिक का कहना था कि बिना सीखे योग करना नुकसानदायक हो सकता है। वहीं, एक वैज्ञानिक का मानना था कि पिता की अपेक्षा मां बच्चों का झूठ आसानी से पकड़ सकती है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में मोनोग्राफी से होती है जांच
बांड विश्वविद्यालय आस्ट्रेलिया के प्रवक्ता डा. कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की जांच को आसान के लिए उन्होंने सात वर्षों तक शोध किया। शोध के बाद मोनोग्राफी तकनीकी का अविष्कार हुआ, जिससे आसानी से पता चल जाता है कि महिला को ब्रेस्ट कैंसर है या नहीं। इस तकनीकी का उपयोग ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। भारत ने अभी इस तकनीकी का उपयोग शुरू नहीं किया है। आस्ट्रेलिया सरकार ने 50 वर्ष पार कर चुकी महिलाओं को यह टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया है।

पहले सीखें फिर करें योग
आईआईटी रुड़की के प्रवक्ता डा. वीके कटियार ने बताया कि योग अगर सही तरीके व प्रशिक्षण के साथ नियमित किया जाए तो इसका फायदा होता है। अगर यह बिना प्रशिक्षण के किया जाता है तो इससे नुकसान होने की संभावना बन जाती है। अगर कोई व्यक्ति पहली बार योग कर रहा है तो उसे कम से कम ढाई मिनट तक करना चाहिए व पंद्रह मिनट से ज्यादा योग नहीं करना चाहिए। अगर व्यक्ति नियमित तरीके से करता है तो पंद्रह मिनट से ज्यादा भी कर सकता है।
विज्ञापन


मां पता लगा सकती है बच्चों का झूठ
आईआईटी दिल्ली की प्रवक्ता डा. स्नेह आनंद ने एक  शोध के बारे में बताया कि अगर बच्चा झूठ बोलता है तो इसका पता पिता की तुलना में माता जल्द लगा सकती है। कारण यह है कि बच्चा जब मां के गर्भ में होता है तो बायोगेलेवेनिक सैल डिस्चार्ज होने के कारण यह होता है। जिन डायबिटीज पीड़ित गर्भवती महिलाओं को तनाव होता है, वह उसके नुकसान से बच्चों को बचाने के लिए योग करें। योग करने से बच्चों में डायबिटीज की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें