फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्वर्ण पदक के लिए मुक्केबाजों ने मारा पंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन में 16 से 20 जुलाई तक 54वीं राष्ट्रीय बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुक्केबाजी के मुकाबले मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित हुए। स्वर्ण पदक के लिए मुक्केबाजों ने अपने पंच का दम दिखाया।
विभिन्न आयु एवं भार वर्ग की प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों के 498 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें अंडर- 14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग के मध्य मुकाबले हुए। अंडर-14 की 28-30 किलोग्राम भार वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में देवांश रावत (मुंबई), ऋत्विक (गुरुग्राम), आयुष सिंह (वाराणसी), अंश (लखनऊ), कार्तिक चनालिया (चंडीगढ़), मोहम्मद गुलाम हसन (पटना) विजेता रहे। 30–32 किलाेग्राम भार वर्ग में मुकुल रैकवार (आगरा), चित्राक्ष सक्सेना (जयपुर), मोहम्मद मुशैब (लखनऊ), विनय कुमार (चंडीगढ़), पवन कुमार (हैदराबाद) विजयी रहे। 32–34 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्यदीप मौर्य (मुंबई), कुंज (आगरा), अंश कनौजिया (बनारस), बलवंत सिंह (जयपुर), कनिष्क (गुरुग्राम), मनप्रीत कुर्मी (गुवाहाटी) विजेता रहे। अंडर-17 की 42–46 किलोग्राम भार वर्ग में नवम हरि (तिनसुकिया), सुबोध (लखनऊ), अथर्व एस (एर्नाकुलम), सौरभ दास (सिलचर), संतोष यादव (वाराणसी), प्रवाह कारण (बेंगलुरु) विजयी हुए। 40–48 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल (गुरुग्राम), बी अमरनाथ (जबलपुर), हरेंद्र कुमार (जयपुर) विजयी हुए। 48–50 किलोग्राम भार वर्ग में यजत वर्मा (देहरादून), उज्ज्वल सैनी (दिल्ली), साहिल कोड (मुंबई), लकी मुद्रल (दिल्ली) विजेता रहे। 50–52 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम (भोपाल) विजयी रहे। 52–54 किलोग्राम भार वर्ग में मोहन (चंडीगढ़) विजेता रहे। अंडर-17 की 42–46 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में रोहित सैनी (चंडीगढ़), जयंत सिंह टाकुली (देहरादून), योगेश कुमार (पटना), प्रत्यूष सैनी (गुरुग्राम), अबू सलेम (चेन्नई) ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन, आगरा संभाग के उपायुक्त शेक ताजुद्दीन व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष रोहित पांडेय व उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद, सह शिक्षा अधिकारी (खेल) एचएस कुशवाहा, संयुक्त सचिव सुनील छेत्री, तकनीकी सहायक एसके मौर्या, प्राचार्य सुभाष श्रीवास्तव शुभारंभ किया गया। मौके पर उप-प्राचार्य मनोज रावत, अजय सिंह, एनके अग्रवाल, धर्मेश चौरसिया, नीतू गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें