फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिंचाई के विवाद में चाचा के हत्यारोपी दोनों भतीजे 24 घंटे बाद भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। फसल की सिंचाई के विवाद में लहचूरा के खरकामाफ गांव में चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले दोनों भतीजे 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को अलग-अलग लगाया गया है। पुलिस अभी इस मामले में सात नामजद आरोपियों में दो को ही गिरफ्तार कर सकी है।



रविवार शाम खरकामाफ गांव निवासी गोविंद दास (53) पुत्र हरदयाल को गांव में ही उसके भतीजों ने घेरकर लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। पत्नी शीला अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने भतीजा एवं बीडीसी सदस्य मनोज और नीरज समेत खरकामाफ के ग्राम प्रधान अखिलेश राय, सुरेश राय, लाल सिंह, मिथ्यो, अमोल एवं बालादीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने सोमवार को प्रदर्शन भी किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन, पुलिस सिर्फ अमोल एवं बालादीन को ही गिरफ्तार कर सकी जबकि दोनों मुख्य आरोपी मनोज एवं नीरज फरार हो गए। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक हत्यारोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें