फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए प्रयागराज से भेजीं गईं उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी में हैं। परीक्षाओं की तैयारियों के क्रम में बोर्ड ने जिले में उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी हैं। जो राजकीय इंटर कालेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा में रखी गईं। वहीं, जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के चार संकलन केंद्र बनाए गए हैं इनमें आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ, खैर इंटर कॉलेज गुरसराय, दमेले इंटर कॉलेज और जीआईसी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के शुरू होने में एक माह का समय शेष रह गया है। परीक्षाओं की तैयारियों के क्रम में सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को दुरस्त किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की 63 हजार और हाईस्कूल की एक लाख 33 हजार उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी हैं। वहीं, सभी केंद्रों में फर्नीचर, पेयजल आदि की व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें