फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिमा की झलक पाने को दिखी बेताबी

Fri, 06 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रितिका इंफ्राटेक एंड डेवलपर्स के नए प्रतिष्ठान श्री तिरुपति बालाजी ज्वैलर्स का अभिनेत्री महिमा चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान महिमा ने शोरूम में मौजूद प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड की ज्वैलरी की डिजाइन की तारीफ की।
विज्ञापन


सिविल लाइन रोड सदर बाजार में खुले शोरूम में कई प्रकार के आभूषण हैं। ज्वैलरी की शुद्धता आईजीआई द्वारा प्रमाणित होने व प्रतिष्ठान द्वारा ग्राहकों को प्लेटिनम व डायमंड पर सौ प्रतिशत एक्सचेंज ऑफर देने के कारण पहले दिन काफी खरीदारी हुई।

संस्थान के संचालक अमित चिरवारिया ने कहा कि श्री तिरुपति बालाजी के नाम से ज्वैलरी का ब्रांड शुरू किया गया है, इसके और भी शोरूम देश के कई हिस्सों में खोले जाएंगे। आने वाले त्योहारों में ग्राहकों को कई ऑफर दिए जाएंगे। प्रमाणित व सुंदर होने के कारण यह ब्रांड लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान मेयर किरण वर्मा, नगर विधायक रवि शर्मा, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, राकेश बघेल, राजीव सिंह पारीछा, रामेश्वर मिश्रा, पं. मनोज थापक, पुरुषोत्तम स्वामी, जयदेव पुरोहित, सुरेंद्र तिवारी, धीरेंद्र यादव, हरिओम थापक, अभिषेक भार्गव, रामतीर्थ सिंघल, अजय मोदी, विष्णु पुरोहित, डॉ. विजय साहू, राजेश साहू, सौरभ साहू, रामप्रसाद साहू, सचिव गुर्जर, आशुतोष द्विवेदी मौजूद रहे। आभार अमित साहू ने जताया।

देखने को उमड़ी भीड़
शोरूम के बाहर महिमा के प्रशंसकों की भारी भीड़ रही। जैसे ही वह गाड़ी से उतरीं उनकी एक झलक पाने को प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई। लोग अपने-अपने मोबाइल फोन निकालकर महिमा की फोटो लेने लगे। महिमा ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का आभार जताया।

कभी नहीं लौटाऊंगी अवार्ड: महिमा
झांसी। देशभर में साहित्यकारों, फिल्मकारों द्वारा अवार्ड लौटाए जाने के सिलसिले के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और परदेश फेम महिमा चौधरी का कहना है कि पुरस्कार सम्मान में दिए जाते हैं। जिन्होंने अवार्ड लौटाए हैं, उन्हें कोई दूसरा विकल्प अपनाना चाहिए था। धरना, भूख हड़ताल समेत विरोध करने के तमाम तरीके हो सकते हैं। वह खुद को मिले अवार्ड कभी नहीं लौटाएंगी। बृहस्पतिवार को झांसी में एक प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में शिरकत करने आईं महिमा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।

शाहरुख खान के देश में असहिष्णुता को लेकर दिए गए  बयान को महिमा ने निजी राय बताकर प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। कॅरियर से जुड़े सवाल पर उन्होंने बताया कि देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री शीना बोरा केस पर उनकी आगामी फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ जनवरी में आने वाली है।  यह उनकी पहली बंगाली फिल्म होगी, जिसमें वह इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभा रही हैं।

महिमा ने बताया कि परदेश फिल्म ने उन्हें खासी पहचान और मुकाम दिलाया है। फिल्मों में काम करने की हसरत रखे छोटे शहरों की प्रतिभाओं से उन्होंने टैलेंट पहचान कर सीखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके समय में फिल्मों में एंट्री के लिए सिर्फ मॉडलिंग जरिया होता था, लेकिन अब काफी विकल्प बढ़ गए हैं।

कहानी, मर्दानी, मैरीकॉम जैसी फिल्मों के जरिए लीड रोल में अभिनेत्रियों की भूमिका बढ़ जाने के सवाल पर महिमा ने बताया कि फिल्मों का महिला केंद्रित होना अच्छा है। पहले के मुकाबले ऑडियंस के स्वभाव में काफी बदलाव आया है। अब लोग एक्शन, कॉमेडी, इमोशनल हर तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण को बेस्ट एक्ट्रेस करार दिया। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से वह काफी प्रभावित हैं। काफी लोग यहां रानी से जुड़ी यादों को देखने आते हैं। उन्होंने झांसी में एयरपोर्ट की आवश्यकता पर भी बल दिया।

नहीं बनेंगी अभिनेत्री से नेत्री
कई सिने तारिकाओं के अभिनेत्री से नेत्री बन जाने से जुड़े एक सवाल पर महिमा ने कहा कि उन्हें राजनीति देखने और सोचने में अच्छी लगती है। वह लगातार पॉलिटिक्स, टीवी की ब्रेकिंग न्यूज और अखबारों को फॉलो करती हैं, लेकिन वह कभी राजनीति में नहीं आएंगी। एग्जिट पोल के आधार पर महिमा ने कहा कि बिहार में नीतीश-लालू के महागठबंधन की सरकार बन सकती है।

देखने, घूरने पर हो सख्त कार्रवाई
देश में दिनों दिन बढ़ रहीं महिला हिंसा की घटनाओं पर महिमा ने कहा कि कानून में महिलाओं को बुरी नजर से देखना और घूरना तक अपराध की श्रेणी में आता है। इसी में शोहदों के खिलाफ कार्रवाई हो और कानून का कड़ाई से पालन किया जाए तो महिला हिंसा की घटनाओं में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें