फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर बोलेरो पलटी, दो की मौत, कई घायल

विज्ञापन
bolero accident in highway, two preson die
विज्ञापन
झांसी। सोमवार दोपहर झांसी - ललितपुर राजमार्ग स्थित बीएचईएल के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व टोल प्लाजा के चिकित्सकों ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला दतिया अंतर्गत थाना भांडेर के कुरगांव निवासी लाखन सिंह अपने परिवार व पड़ोसियों के साथ सोमवार सुबह ललितपुर के बिरधा ब्लॉक स्थित कंधई गांव जाने को बोलेरो गाड़ी में सवार होकर निकले। यहां वह एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे झांसी - ललितपुर राजमार्ग स्थित बीएचईएल के पास गाड़ी का अगला पहिया फट गया। इस कारण बोलेरो अनियंत्रित हो गई। चालक जगतपाल ने बोलेरो को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गति अधिक होने के कारण गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। चीखपुकार मच गई।
कई लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस व टोल प्लाजा के निरंजन पांडेय, चिकित्सक डा. अशोक राजपूत, कालीचरन समेत अन्य लोगों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार से पहले लाखन (58) व शगुन (40) की मौत हो गई। जबकि, राजेंद्र, यशपाल, राजपाल, सतेंद्र, रुद्रप्रताप, विजया व छोटी राजा को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें