फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी शो, स्लो साइकिल में खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी शो, स्लो साइकिल में खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस यानी 29 अगस्त को मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में ध्यानचंद स्टेडियम और सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में एक दर्जन खेलों की प्रतियोगिताएं शुरू होंगे। नवोदित खिलाड़ी बॉडी शो, स्लो साइकिल, हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल, बाक्सिंग, एथलेटिक्स सहित कई अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करेंगे।
हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि में उनकी जयंती के उपलक्ष्य में खेल विभाग, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट सहित कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा खेल सप्ताह एवं खेल पखवाडे़ का आयोजन किया जाता है। इनमें सभी उम्र के खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। खेल विभाग द्वारा स्टेडियम में 25 से 29 अगस्त तक अंडर-14, अंडर-16 में स्कूली बालक हॉकी एवं क्रिकेट तथा 25, 50 एवं 100 मीटर वर्ग की तैराकी में प्रतियोगिता होगी। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के अनुसार सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में 15 अगस्त से 29 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 15 अगस्त को बॉडी शो, स्लो साइकिल, बाक्सिंग खेली जाएगी। साथ ही स्नूकर एवं कालीचरण फुटबाल लीग, सिक्स ए साइड हॉकी, टेबिल टेनिस, शतरंज, चार किलो मीटर क्रास कंट्री रेस आयोजित होगी। इंस्टीट्यूट सचिव मुकेश श्रीवास्तव के अनुसार क्रास कंट्री एवं स्नूकर प्रतियोगिता ओपन होगी। इसमें महिला व पुरुष दोनोें ही हिस्सा ले सकते हैं। जबकि, अन्य खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-19 तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें