फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुखनई नदी के किनारे मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। बृहस्पतिवार की सुबह मऊरानीपुर थाना इलाके में सुखनई नदी के पास एक नवजात का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। कुत्तों ने शव का एक हाथ नोच लिया था। सूचना के तकरीबन एक घंटे पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी रही। बाद में नगर पालिका की टीम ने शव को दफनाया।
मऊरानीपुर में बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने सुखनई नदी के किनारे स्थित गायत्री मंदिर के पास एक नवजात का शव पड़ा देखा। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और उसका एक हाथ गायब था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुत्तों ने शव के एक हाथ को नोच लिया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही नगर पालिका के सफाई प्रभारी राजेंद्र रावत अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। नगर पालिका की टीम ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन, तकरीबन एक घंटे तक वहां पुलिस नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर आई। पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नवजात के शव को दफन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नवजात के शव को फेंकने वाले का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें