फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर में फांसी पर लटके मिले, एक चार साल का मासूम

Sun, 23 Aug 2020 10:24 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रविवार की सुबह जिले के खरगापुर में एक ही परिवार के पांच लोग संदिग्ध हालात में फांसी पर लटके पाए गए। एक साथ पांच शव लटके पाए जाने पर हड़कंप मच गया। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, मगर कोई भी इस मामले में स्पष्ट कुछ नहीं बता पाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन


खरगापुर में धरमदास सोनी (63 वर्ष) पत्नी पूना सोनी (55), पुत्र मनोहर सोनी (27 वर्ष), पुत्रवधु सोनम सोनी (25 वर्ष) व 4 वर्षीय सानिद्ध सोनी के साथ रहते थे। धरमदास सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके थे। रविवार की सुबह दूध वाला उनके घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब किवाड़ नहीं खुले तो उसने आसपास में रहने वालों को इसकी सूचना दी। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। खूब दरवाजा खटखटाया गया। आवाजें लगाई गईं। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर गई पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो धरमदास समेत परिवार के अन्य सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। जानकारी लगते ही कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे मौके पर पहुंची। शवों को फंदे से उतारा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस अफसरों  ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सभी ने कहा कि धरमदास सोनी व उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं है। सभी का व्यवहार भी अच्छा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें