फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : बबीना में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट, पथराव में एसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल

Sun, 23 Aug 2020 10:14 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रविवार को शाम चार बजे कसबे के शास्त्री नगर में नाली के पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों में हो रहे विवाद को निपटाने के लिए गई पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। पिटाई करने के साथ पथराव किया, जिससे उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी व होमगार्ड जवान घायल हो गया। इस मामले में दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी हमलावर फरार हैं।

विज्ञापन

बबीना के शास्त्री नगर में पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सिपाहियों सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां घटना की जानकारी की। इसी दौरान एक पक्ष ने पुलिस पर हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए पथराव किया। इससे एसआई सुरेंद्र सिंह, सिपाही नागेंद्र सिंह, बुद्ध विलास, अंकित यादव, चंद्रप्रकाश व होमगार्ड जवान राजदीप घायल हो गए।  घटना से भगदड़ मच गई। पुलिस पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए।
जानकारी होने पर सीओ सदर हिमांशु गौरव, थाना प्रभारी हरि श्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों की तलाश की गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इस मामले में एसआई सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर सुमित पुत्र महेश पाठक, रोहित व मोहित पुत्र राम रतन, महेश पाठक पुत्र पुरुषोत्तम नारायण, रजनी पाठक व रामदेवी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनका इलाज व चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें