फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता ने वोट डालते हुए बनाया वीडियो, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना विधानसभा में एक भाजपा कार्यकर्ता ने वोट डालते समय बूथ के अंदर वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इसके अपलोड होते ही यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी भनक लगने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बड़ागांव थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश शुक्ला की तहरीर के मुताबिक पारीछा निवासी सतीश सिंह जूनियर हाईस्कूल, पारीछा के बूथ संख्या 86 में मतदान के लिए गया था। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने की सख्त मनाही थी। मालूम चला कि सतीश मोजे में छिपाकर मोबाइल लेकर अंदर पहुंचा था। मतदान करते समय उसने अपना करीब तीस सेकेंड लंबा वीडियो बनाया। वीडियो में सतीश भी दिखाई पड़ रहा है। बाहर निकलने के कुछ देर बाद उसने अपना वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। सतीश का यह वीडियो कुछ देर में वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने तहरीर दी। बड़ागांव थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 67 समेत आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें