फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट के बाद ही सदन की बैठक में हिस्सा ले पाएंगे पार्षद

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में शनिवार को होने वाली सदन की बैठक में पार्षदों को कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को नगर निगम में पार्षदों की कोरोना जांच होगी। बैठक से पहले जांच के फैसले को लेकर तमाम पार्षदों में रोष है।  
विज्ञापन

नगर निगम में पिछली सदन की बैठक 13 नवंबर 2019 को हुई थी। बैठक में दिए गए प्रस्तावों पर अमल हो पाता, तब तक लॉकडाउन के हालात बन गए। इसके बाद मई में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। फिर पार्षदों ने सदन की बैठक कराने की मांग की, लेकिन कोरोना को लेकर बैठक टाली जाती रही। पिछले दिनों पार्षदों ने बैठक न होने पर धरना देने का ऐलान किया, तो निगम ने 19 सितंबर को बैठक कराने की सहमति जताई। अब फैसला लिया गया है कि कोरोना जांच के बाद ही पार्षदों को बैठक में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को पार्षदों की नगर निगम में कोरोना जांच होगी। पार्षदों को फोन कर सुबह 11 बजे नगर निगम आने के लिए कहा गया है। वहीं, महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बृहस्पतिवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया। उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। बैठक में करीब 34445 लाख रुपये के बजट को सदन में रखा जाएगा। वहीं पार्षद डीजल चोरी, पेट्रोल पंप के खेल और नगर निगम की मशीनों के संचालन को लेकर सवाल जवाब करेंगे। महापौर ने बताया कि पार्षदों से सदन की बैठक से पहले कोरोना जांच कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें