फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने झांसी-ललितपुर-जालौन सीट से रमा निरंजन को बनाया प्रत्याशी, इस पार्टी से रह चुकीं हैं एमएलसी

Sat, 19 Mar 2022 06:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने झांसी-ललितपुर-जालौन सीट से 2021 में सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली रमा निरंजन को उम्मीदवार बनाया है। वह इससे पहले सपा से एमएलसी रह चुकीं हैं। इस सीट से कई भाजपा नेता अपनी दावेदारी जता रहे थे। 
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार रमा निरंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की झांसी-ललितपुर-जालौन सीट से सपा से भाजपा में आईं रमा निरंजन को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने 2021 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के दौरान यह कहा था कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमा निरंजन 2016 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधान परिषद में पहुंची। 2021 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर की थी, तब से ही उन्हें भाजपा द्वारा एमएलसी का प्रत्याशी बनाने की अटकलें लगाई जा रही थी। जबकि इस सीट से भाजपा के कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें