फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता की पत्नी ने लगाई फांसी: 12 साल पहले हुई थी लव मैरिज, कोरोना के दौरान पति आ गया था दूसरी महिला के करीब

Mon, 01 May 2023 06:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

प्रियंका ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन, वरुण अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। प्रियंका के एतराज जताने पर वह उसकी पिटाई तक कर देता था।
विज्ञापन
मृतक प्रियंका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। आरोप है कि दो साल से पति दूसरी महिला के संपर्क में था। उससे नजदीकी बढ़ने के कारण पत्नी आहत थी। थाने में शिकायत देने के बाद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार सुबह उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने में जुटी है।

विज्ञापन

चिरगांव के कुम्हर्रा गांव की रहने वाली प्रियंका वर्मा (33) ने 12 साल पहले तैंदौल के मूल निवासी वरुण कुमार वर्मा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन, कोविड के दौरान उसे मालूम चला कि वरुण के हंसारी निवासी एक महिला से संबंध हैं। 

यह बात मालूम चलने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। प्रियंका ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन, वरुण अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। प्रियंका के एतराज जताने पर वह उसकी पिटाई तक कर देता था। परेशान होकर उसने महिला थाने में पिछले साल शिकायत कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे बुलाया। इसके बाद वरुण ने पत्नी से समझौता कर लिया। 

इसके बाद भी पति फिर चोरी छुपे उस महिला से मिलने लगा। इस वजह से प्रियंका मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार रात को विवाद हुआ। इसके बाद प्रियंका अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तब उसके फांसी लगाने की बात मालूम चली। सोमवार सुबह ससुराल वालों ने फोन करके प्रियंका के फांसी लगाने की सूचना दी।
विज्ञापन

प्रियंका की मौत के बाद परिजन भी रोते-बिखलते हुए पहुंच गए। भाई विवेक का कहना है कि 12 साल पहले प्रियंका ने लव मैरिज किया था। विवेक का कहना है कि वरुण भाजपा का स्थानीय नेता है। प्रियंका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। 10 साल की बेटी आराध्या, सात साल की बेटी आन्या और डेढ़ साल का बेटा अनिरुद्ध है। प्रियंका के पिता की मौत हो चुकी है, मां दिव्यांक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें