फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से बोले भाजपाई, हमारी नहीं सुनते अधिकारी

विज्ञापन
झांसी मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के उद्घाटन के बाद हुई सभा में भाग लेते मऊरानीपुर विधा?
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री जी! अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वे हमारी भी नहीं सुनते, तो जन समस्याओं पर कितना ध्यान देते होंगे, इसका अंदाजा आप खुद ही लगा लीजिए। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। कृपया ध्यान दीजिए। कुछ इस अंदाज में मुख्यमंत्री के सामने भाजपा के नेताओं ने अपनी पीड़ा रखी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पार्टी के झांसी, जालौन व ललितपुर के कुछ नेताओं ने सीएम को बताया कि कुछ अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद भी वे निर्धारित समय में दफ्तरों में नहीं बैठते हैं। ये अफसर जन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई थानेदारों का भी यही हाल है। छोटे - बड़े किसी भी मामले की वे आसानी से रिपोर्ट दर्ज नहीं करते। पीड़ितों के साथ थाने में अच्छा व्यवहार भी नहीं किया जा रहा है। स्थिति ये है कि किसी पीड़ित की मदद की सिफारिश पर भी वे ध्यान नहीं देते। कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें