फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपा नेता ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दतिया। भाजपा नेता और खटीक समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश (42) ने घर के दरवाजे पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जितेंद्र मेवाफरोश भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। पिछली कार्यकारिणी मे उनके पास नगर महामंत्री का दायित्व था। इसके अलावा वह सहारा इंडिया में एजेंट के रूप में भी काम करते थे। परिजन ने बताया कि सहारा इंडिया में लोगों का पैसा फंसने के बाद पैसा निवेश करने वाले लोग उन पर लगातार पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे। हालांकि, उन्होंने सब्जी का व्यापार भी शुरू किया था। परिजन ने कहा कि रविवार को सुबह उठने के बाद करीब 10 बजे घर के बाहर दीवार में आले में विराजमान कुलदेवता की उन्होंने पूजा की। इसके बाद यहीं पर उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी से सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो वह जमीन पर पड़े छटपटा रहे थे। पास में ही उनकी पिस्टल पड़ी थी। बताया कि जब वह लोग बाहर आए तो जितेंद्र खून से लथपथ थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें