फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बर्ड फ्लू की दस्तक, आधा दर्जन कौवे की मौत

Thu, 07 Jan 2021 08:35 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बर्ड फ्लूू की दस्तक झांसी तक भी पहुंच गई है गुरुवार को नगरा स्थित सेंट जूड चर्च परिसर के समीप रहस्यमयी तरीके से आधा दर्जन से अधिक कौवे मृत पाए गए। अचानक इतने पक्षियों के मरने की सूचना पर पशुपालन विभाग भी एलर्ट मोड पर आ गया। मृत कौवों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। वहीं, देशव्यापी एलर्ट को देखते हुए जनपद स्थित सभी पोल्ट्री फार्म्स में सर्तकतता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कुछ जनपदों में पिछले कई दिनों से रहस्यमयी तरीके से कौवे के मरने की खबरें आ रही हैं। इनमें इंदौर में मृत कौवों में बर्ड फ्लूू की पुष्टि भी हुई है। मप्र की सीमा से सटे होने के नाते झांसी में सतर्कतता बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार सुबह सेंट जूड चर्च परिसर के समीप अचानक से आधा दर्जन से अधिक कौवे मृत पाए गए। आसपास के लोगों में एक साथ इतने कौवों को मृत देखकर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दी गई। थोड़ी ही देर में टीम भी वहां पहुंच गई। टीम ने इसे परीक्षण के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें